Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : रूद्रपुर से पहली बार बालक जैन लेगा भागवती दीक्षा,...

ब्रेकिंग न्यूज़ : रूद्रपुर से पहली बार बालक जैन लेगा भागवती दीक्षा, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

176
0

बलदेव सिंह: भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल।  रूद्रपुर। उत्तराखण्ड के जैन समाज के लिए गौरव का क्षण जल्द ही आने वाला है। राज्य के इतिहास में पहली बार कोई बालक जैन भागवती दीक्षा अंगीकार करने जा रहा है। रूद्रपुर निवासी बालक संभव जैन 1 फरवरी 2026 को दिल्ली में श्री सुदर्शन संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में दीक्षा ग्रहण करेगा। दीक्षा से पूर्व शुक्रवार को आदर्श कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में संभव जैन का तिलक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के बाद गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जगह-जगह समाजजनों द्वारा संभव जैन का स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी शोभायात्रा में शामिल हुए और संभव जैन को दीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि संभव जैन का यह निर्णय न केवल जैन समाज के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। युवाओं को ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्ग अपनाने वाले बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें ताराचन्द्र अग्रवाल, जयभगवान जैन, कैलाश गर्ग, सजेय जुनेजा, राजकुमार सीकरी, बन्टी मक्कड़ और सुनील हुकराल शामिल थे। संभव जैन की आगामी दीक्षा को लेकर जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here