Home Uncategorized भूरारानी की दुर्गा कॉलोनी में प्रथम बार श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ,...

भूरारानी की दुर्गा कॉलोनी में प्रथम बार श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

41
0

बलदेव सिंह: भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़
रुद्रपुर। भूरारानी स्थित दुर्गा कॉलोनी में प्रथम बार श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन श्रीमती पदमा देवी द्वारा कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जो कॉलोनी व आसपास के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा के उपरांत विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक संदीप कृष्ण भारद्वाज ने श्रीमद् भागवत कथा का मधुर वाणी से उच्चारण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के दुखों का नाश होता है। आदिकाल से ही श्रीमद् भागवत कथा का सनातन धर्म में विशेष महत्व रहा है और धार्मिक आयोजनों में कथा श्रवण की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति आस्था रखनी चाहिए। विशेष रूप से युवाओं को अपने धर्म व संस्कारों से जुड़ना चाहिए, जिससे वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझ सकें।

कार्यक्रम में राजाराम यादव, प्रेम वल्लभ त्रिपाठी, तारा दत्त जोशी, सुरेंद्र बेलवाल, पूरन रावत, आनंद सिंह, रमेश गांधी, पुनीत गांधी, गोपाल बोरा, वीरेंद्र बोरा, दयाल बोरा, कमला देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, यशोदा देवी, सीमा देवी, शांति त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, नारायणी त्रिपाठी, विद्या देवी, अजय मिश्रा, सोनू शर्मा, पदम सिंह, डूंगर सिंह, हरीश सिंह, दयाल सिंह, गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, पदम सिंह बिष्ट, पूरन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here