Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़: भूसी–बकास के ओवरलोड ट्रक बने मौत का सामान, परिवहन विभाग...

ब्रेकिंग न्यूज़: भूसी–बकास के ओवरलोड ट्रक बने मौत का सामान, परिवहन विभाग की चुप्पी पर फूटा जनाक्रोश, उधमसिंह नगर में ओवर-हाइट व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई शून्य, मंडलायुक्त से की गई शिकायत, धरने की चेतावनी

261
0

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, यातायात अव्यवस्था और ओवर-हाइट व ओवरलोड वाहनों के बेलगाम संचालन को लेकर परिवहन विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। जिले की तहसील रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज में भूसी, बकास व लकड़ी से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन ARTO विभाग की चेकिंग कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है। इस गंभीर मामले को लेकर लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण परिषद तथा लोक जन शक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त कुमाऊँ मंडल, नैनीताल को शिकायती पत्र भेजकर परिवहन विभाग की लापरवाही को उजागर किया है।

ऊधम सिंह नगर मे ओवरलोडिंग से बढ़ रही हैं मौतें

शिकायत पत्र में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि हाईवे और शहरी मार्गों पर भूसी व बकास से भरे ट्रक मशरूम की तरह ऊँचाई बढ़ाकर क्षमता से कई गुना अधिक भार ढो रहे हैं, जिससे दृश्यता बाधित होती है और सामने चल रहे वाहनों को भारी खतरा बना रहता है। नतीजा यह है कि जिले में दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जनहानि और संपत्ति की भारी क्षति हुई है।

सचल दल की चेकिंग पर सवाल

शिकायत में कहा गया है कि रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज क्षेत्र में परिवहन विभाग के सचल दल अधिकारियों द्वारा ओवर-हाइट और ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच नहीं की जा रही है। हाईवे पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन बड़े ट्रक बिना रोक-टोक गुजर रहे हैं, जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका भी गहराने लगी है।

जनहित में ट्रांसफर की मांग

संस्था के अध्यक्ष बलदेव सिंह  ने कहा कि ऊधमसिंह नगर मे जिन अधिकारियों पर यातायात सुरक्षा और कानून व्यवस्था का दायित्व है, वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज में तैनात परिवहन विभाग के सचल दल अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर जनहित में किया जाना आवश्यक है मंडलायुक्त से मांग की गई है कि—ओवर-हाइट व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ रात-दिन विशेष अभियान चलाया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो परिवहन विभाग की लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

पूरे जिले में विभागीय कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग की जाए

समिति अध्यक्ष बलदेव सिंह ने पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक नहीं लगी, तो 10 फरवरी 2026, मंगलवार को कुमाऊँ मंडल आयुक्त कार्यालय, नैनीताल में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होगी। उधमसिंह नगर में ओवरलोड वाहनों का यह खेल अब सड़क सुरक्षा पर सीधा हमला बन चुका है। सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा? या फिर कोई और बड़ा हादसा होने के बाद ही कार्रवाई होगी? अंत मे समिति अध्यक्ष बलदेव सिंह ने परिवहन अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज व काशीपुर क्षेत्र मे भुसी का आंतक नहीं थमा तो जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here