Home Uncategorized Breking News-तराई की कई रेंजो में विकास नहीं, बल्कि “कमीशन का कारोबार”...

Breking News-तराई की कई रेंजो में विकास नहीं, बल्कि “कमीशन का कारोबार” फल-फूल रहा है। बड़े सवाल खड़े- आधे अधूरे काम के बावजूद भुगतान क्यों

फर्जी बिल घोटाले की जांच करने के लिए मुख्य वन संरक्षक Hoff को खुद उतरना होगा तराई की पावन धरती पर तभी होंगे कई बड़े मगरमच्छओ के नाम उजागर

तराई केंद्रीय वन प्रभाग डिवीज़न की कई रेंजो में वानिकी कार्यों के नाम पर बड़ा खेल!

रुद्रपुर। सूत्रों के हवाले से तराई केंद्रीय वन प्रभाग की कई रेंजो के जंगलों में विकास के नाम पर चल रहे वानिकी कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की बू सामने आ रही है। कागज़ों में 100% कार्य पूर्ण दिखाकर करोड़ों रुपये के बिल पास किए जा रहे हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारियों और उनके चहेते ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरा खेल संचालित हो रहा है, जिसमें 70% तक कमीशन की चर्चाएं तेज हो रही है ज़मीनी हकीकत ने खोली पोल, मौके पर जो तस्वीर सामने आ रही है वेहद चौंकाने वाली है—

प्लॉट सफाई अधूरी, फ्लाविंग सिर्फ कागज़ों में, 6 इंच गहरी जुताई का कहीं नामोनिशान नहीं, हैरो चलाकर “काम पूरा” का दिखावा, मजदूरों की जगह मशीनों से जल्दबाजी में काम, कई स्थानों पर ज़मीन को छुआ तक नहीं गया, फिर भी भुगतान पूरा!

मतलब साफ बड़े घोटाले की आहट — काम कम, बिल फुल

70% कमीशन का खेल खेल: सूत्रों के अनुसार —काम पुरा होने से पहले चहते ठेकेदारों के खातों में सीधे भुगतान,

अंदरखाने 70% तक कमीशन की सेटिंग, गुणवत्ता को दरकिनार कर फर्जी बिल पास, निरीक्षण केवल औपचारिकता, कार्रवाई शून्य

तराई की कई रेंजो में विकास नहीं, बल्कि “कमीशन का कारोबार” फल-फूल रहा है। बड़े सवाल खड़े- आधे अधूरे काम के बावजूद भुगतान क्यों

क्या यह केवल लापरवाही है या संगठित घोटाला — पूरे सिस्टम पर उठे सवाल सूत्रों के मुताबिक, मामला सिर्फ एक-दो रेंज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी तराई डिवीजन में बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है।

फर्जी बिल घोटालले की जांच करने के लिए मुख्य वन संरक्षक Hoff को खुद उतरना होगा तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पावन धरती पर तभी होंगे कई बड़े मगरमच्छओ के नाम उजागर

ग्राउंड जीरो से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट — अंदर की सेटिंग का जल्द होगा खुलासा — जिम्मेदारों के नाम होंगे बेनकाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here