दलीप अरोरा की रिपोर्ट
किच्छा। उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। उद्यान विभाग के एक अधिकारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
पेड़ों की कटाई की परमिशन बनी रिश्वत का जरिया
आपको बतादे यह मामला किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम गऊ घाट का है, जहां एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि उद्यान विभाग के अधिकारी ने 16 आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए इस भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे 1064 हेल्पलाइन पर कर दी।
विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचा
शिकायत मिलते ही विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया गिरफ्तार अधिकारी की पहचान ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डेय के रूप में हुई है।
ऑफिस से ही हुई गिरफ्तारी
यह कार्रवाई किच्छा की नई मंडी स्थित उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड के कार्यालय में की गई, जहां आरोपी अधिकारी खुलेआम रिश्वत ले रहा था विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई के बाद से पूरे जिले के सरकारी विभागों में खलबली मच गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों में डर का माहौल है, वहीं आम जनता में इस कार्रवाई को लेकर संतोष और राहत देखी जा रही है। जब छोटे-छोटे कामों के लिए भी रिश्वत मांगी जा रही है, तो आम जनता आखिर कहां जाए?









