Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ – भूसा-बकास के ओवरलोड ट्रकों से दहशत, कार्रवाई न होने...

ब्रेकिंग न्यूज़ – भूसा-बकास के ओवरलोड ट्रकों से दहशत, कार्रवाई न होने पर धरना की चेतावनी

बलदेव सिंह की रिपोर्ट, भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़। रुद्रपुर/किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले में ओवर-हाइट और ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर भूसा, बकास और लकड़ी से भरे ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम जनता की जान जोखिम में पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, किच्छा, सितारगंज और रुद्रपुर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड वाहन दिन-रात बिना रोक-टोक दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की ऊंचाई और भार दोनों निर्धारित मानकों से अधिक हैं, लेकिन इसके बावजूद परिवहन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग के सचल दल अधिकारी न तो नियमित चेकिंग कर रहे हैं और न ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती दिखा रहे हैं। हाईवे और शहरों के मुख्य मार्गों पर ऐसे वाहन खुलेआम गुजर रहे हैं, जिससे कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें जनहानि और आर्थिक नुकसान भी शामिल है।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल

जनता का कहना है कि जिन अधिकारियों पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। ऐसे में विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं और संबंधित अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग भी तेज हो गई है।

विशेष अभियान चलाने की मांग – स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने मांग की है कि:शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों व हाइवे पर मौत बनकर दौड़ रहें ओवरलोड और ओवर-हाइट भूसी, लकड़ी, वकास के ड़ग्गामार वाहनों के खिलाफ दिन-रात विशेष अभियान चलाया जाए

रात्रि में चेकिंग बढ़ाई जाए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए आखिर किच्छा में परिवहन विभाग का सचल दल 3-3 टीमें होने वाबजूद ओवर लोडिंग कियूं नहीं रुक रही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए

सामाजिक संस्था लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण परिषद एवं लोक जन शक्ति पार्टी ने संयुक्त रूप से परिवहन अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगाई गई तो ARTO कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है, तो इसके लिए पूरी तरह परिवहन विभाग जिम्मेदार होगा।

समाज सेवी कार्यकर्त्ता बलदेव सिंह ने कहा है कि परिवहन प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को संज्ञान में लेकर जल्द ठोस कदम उठाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here