पन्तनगर ब्रेकिंग-टांडा जंगल से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका,पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच की छानबीन, नहीं हो सकी शिनाख्त
पंतनगर। रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल में सड़क के किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यहां सोमवार दोपहर टांडा रेंजर रूपनारायण गौतम ने पंतनगर थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा को सूचना दी कि टांडा जंगल में संजय वन के नजदीक डिमरी ब्लाक के प्लाट संख्या-19 के पास सड़क से 15-20 अंदर गड्ढे में एक
अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो को जरूर देखें…….
युवक (28-30 वर्षीय) का शव पड़ा है। जंगल में शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आनन-फानन थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा, सिडकुल चैकी प्रभारी जीडी भट्ट व एसआई अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। साथ ही कुछ देर में सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी और एसपी क्राइम निहारिका तोमर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य संकलित किए और शव पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास एक हजार रुपये नकद व कुछ सिक्के मिले हैं। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।









