Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़: एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण महा अभियान-2025 का किया...

ब्रेकिंग न्यूज़: एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण महा अभियान-2025 का किया गया भव्य आयोजन

302
0

एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण महा अभियान-2025 का किया गया भव्य आयोजन

भ्रष्टाचार का तहलका संवाददाता।

फजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर द्वारा ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के अन्तर्गत मीरापुर वीरान में स्थित विभागीय भूमि पर वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अन्तर्गत अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस् बनाये जाने हेतु मुख्य वन संरक्षक, प्रचार-प्रसार उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पौधारोपण फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किये गये। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का अनुश्रवण प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा,जूनियर इंजीनियर राकेश भारद्वाज, कार्य पर्यवेक्षक सचिन कुमार, विजयपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, बलविंदर सिंह, अनिल कुमार, फोरेस्ट विभाग से नजरूल हसन , नईम अली, मौ.अब्बास, नीशू चौधरी, दिनेश प्रताप सिंह, नईम अली, समाजिक कार्यकर्ता मौ.यामीन, शहजाद अली, मौ. मुर्सलाम, कर्तव्य प्रताप सिंह, धन्नजय प्रताप सिंह, सरदार सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here