Home Uncategorized बड़ी खबर : हल्दूचौड़ से मोटाहल्दू के बीच जंगल में कट गए...

बड़ी खबर : हल्दूचौड़ से मोटाहल्दू के बीच जंगल में कट गए 81 पेड़ वन विभाग ने रेंजर को किया मुख्यालय अटैच कर फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

84
0

रेंजर आनंद कुमार ने जानकारी के बाद भी मामले को छुपाए रखा

जंगल में कट गए 81 पेड़ वन विभाग ने रेंजर को किया मुख्यालय अटैच,  फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, एस डी ओ को सौंपी जाँच

लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत हल्द्वानी रेंज में मोटाहल्दू के जंगल से 81 पेड़ कटने के मामले में डीएफओ यूसी तिवारी ने शनिवार को फॉरेस्ट गार्ड उमेश को निलंबित और रेंजर आनंद कुमार को मुख्यालय अटैच किया है। विभागीय जांच में लापरवाही मिलने पर वनकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है। मोटाहल्दू क्षेत्र के जंगल से पेड़ कटने की शिकायतें मिल रही थीं। जब मामला डीएफओ के पास पहुंचा तो उन्होंने गोपनीय जांच कराई। एसडीओ की जांच रिपोर्ट में पेड़ काटने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि 81 पेड़ काटे गए थे। कई पेड़ों की लकड़ी तो गायब कर दी गई थी जबकि अन्य काटकर वहीं गिराए गए थे। रेंजर आनंद कुमार ने जानकारी के बाद भी मामले को छुपाए रखा। लापरवाही सामने मिलने पर डीएफओ ने उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया है। मोटाहल्दू के फाॅरेस्ट गार्ड उमेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पेड़ काटने की शिकायत के बाद एसडीओ की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित करने के अलावा रेंजर को अटैच कर दिया है। एसडीओ को दोबारा से जांच दी गई है जिसमें वह नुकसान का आकलन करेंगे।

 भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल में अपने आसपास की खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर : 9761545666

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here