विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, तहसील का नाजिर पद्रह हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
दाखिल ख़ारिज में अड़चन पैदा कर मांग रहा था पैसे
देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम की बड़ी जानकारी के अनुसार एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेंद्र सिंह कैंतुरा को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने उसकी पत्नी द्वारा खरीदी गई जमीन के म्यूटेशन प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने और नाम दर्ज करने की एवज में 15000 रूपये रिश्वत की मांग की थी।
विजिलेंस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया, जिसमें आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है। विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय से रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। तथा साथ ही विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत मांगता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है तो वे बेझिझक इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें।








