Home Uncategorized बड़ी ख़बर : अवैध रजिस्ट्री पर कसा शिकंजा – जिलाधिकारी के निर्देश...

बड़ी ख़बर : अवैध रजिस्ट्री पर कसा शिकंजा – जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण

154
0

अवैध रजिस्ट्री पर कसा शिकंजा – जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में तेजी से पनप रही अवैध कालोनियों और अनियमित भूमि खरीद-फरोख्त मामलों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस गंभीर प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) को सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने गुरुवार को रजिस्ट्रार कार्यालय खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से की गई रजिस्ट्री को लेकर विस्तृत जांच की जाएगी और नियमों के विरुद्ध रजिस्ट्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि दोषियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

एडीएम मिश्र ने दो टूक कहा कि अगर भूमि की खरीद-फरोख्त भूमि नियमों के विपरीत पाई जाती है, तो ऐसी संपत्तियाँ राज्य सरकार के अधीन कर दी जाएंगी। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय ऐसे गिरोह जो अवैध भूमि सौदों में लिप्त हैं, उनकी भी गहराई से जांच कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा, और अवैध रजिस्ट्री व कालोनियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टांप सुधांशु त्रिपाठी, सब-रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here