Home Uncategorized बड़ी ख़बर: निर्वाचन तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायज़ा मतदान...

बड़ी ख़बर: निर्वाचन तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायज़ा मतदान व मतगणना में रहेगी सख़्त निगरानी, मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित

125
0

निर्वाचन तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायज़ा
मतदाबड़ी ख़बर: निर्वाचन तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायज़ा मतदान व मतगणना में रहेगी सख़्त निगरानी, मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधितन व मतगणना में रहेगी सख़्त निगरानी, मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को गदरपुर और बाजपुर में आगामी ब्लाक प्रमुख, जेष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख निर्वाचन तैयारियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन होगा, मतदान की गोपनीयता बनी रहेगी और मतदान कक्ष के भीतर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी कराने तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात करने के निर्देश भी दिए।

गुरुवार को जनपद के चार ब्लॉकों—रूद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर और जसपुर—में चुनाव होंगे। इसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी अधिकारी मुस्तैद हैं।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डॉ. अमृता शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी गदरपुर डॉ. अभय सक्सेना, बाजपुर के बी.एस. रावत तथा खण्ड विकास अधिकारी आतिया प्रवीन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here