Home Uncategorized बड़ी ख़बर : जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित – न्यायिक...

बड़ी ख़बर : जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित – न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

107
0

रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर, उधम सिंह नगर में मुख्य चिकित्साधिकारी के तत्वावधान में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बी.पी., शुगर, स्वास्थ्य परामर्श एवं अन्य आवश्यक रक्त जांच की निशुल्क सुविधा प्रदान की गई।

शिविर में डॉ. डी.पी. सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय, एवं उनकी सहयोगी टीम – नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट व लैब तकनीशियन – द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान जिला न्यायाधीश श्री सिकंद कुमार त्यागी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनंत राम, केन्द्रीय नाजिर आशीष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रतिलिपिक दीवानी/फौजदारी वीरेन्द्र प्रताप वर्मा, सहायक नाजिर भगवान सिंह, चीफ रीडर अमित गुप्ता, व्यक्तिगत सहायक देवेंद्र सिंह मेहरा, यतेन्द्र कुमार, राजीव नयन, अशोक कुमार, सदर मुंसरिम सहित न्यायालय के कई तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर चेकअप कराने की सलाह दी गई। शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा कीं, जिससे उपस्थित सभी लाभान्वित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here