Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ :सितारगंज में ओवर हाईट–ओवरलोड भूसी ट्रक बने जानलेवा, ग्राम बरी...

ब्रेकिंग न्यूज़ :सितारगंज में ओवर हाईट–ओवरलोड भूसी ट्रक बने जानलेवा, ग्राम बरी बना हॉट स्पॉट

169
0

ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में परिवहन विभाग की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ती दिख रही है। सितारगंज में ओवर हाईट और ओवरलोड भूसी के ट्रकों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम बरी, सितारगंज विधानसभा यूपी मार्ग से उत्तराखंड में प्रवेश करते ही ग्राम बरी ओवर हाईट – ओवरलोड ट्रकों का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन चुका है। यहाँ प्रतिदिन दर्जनों ओवर हाईट और ओवरलोड भूसी ट्रक दिन-दहाड़े और रात के अंधेरे में परिवहन विभाग

नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें………..

नियमों को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी है, वही परिवहन विभाग पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। दर्जनों ओवरलोड ट्रकों में से सिर्फ गिने-चुने वाहनों के ऑनलाइन चालान ना चेकिंग, ना सीज, ना ठोस कार्रवाई परिवहन विभाग कुछ चालान कर अपनी पीठ थपथपाने में जुटा है, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। क्या परिवहन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है क्या ओवरलोड ट्रकों को राजनीतिक संरक्षण हासिल है नियमों की धज्जियाँ क्यों समाजसेवियों का कहना है कि हर दिन डर के साए में सड़क पार करनी पड़ती है, लेकिन जिम्मेदार अफसरों को सब कुछ दिखाई नहीं देता। अगर ओवर हाईट और ओवरलोड भूसी ट्रकों पर तुरंत पूर्ण रोक नहीं लगी, तो जल्द ही हाईकोर्ट में जनहित PIL लगाई जायगी जिसकी तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here