Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व एड्स दिवस पर रुद्रपुर में जागरूकता रैली, हाई-रिस्क...

ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व एड्स दिवस पर रुद्रपुर में जागरूकता रैली, हाई-रिस्क समूह तक पहुँच बढ़ाने पर जोर

148
0

ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व एड्स दिवस पर रुद्रपुर में जागरूकता रैली, हाई-रिस्क समूह तक पहुँच बढ़ाने पर जोर

रुद्रपुर। संवाददाता, भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जिले के सभी TiNGO संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आवास विकास क्षेत्र में आमजन को HIV/AIDS के प्रति जागरूक किया।

रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.के. अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर तथा जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा. हरेन्द्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) से जुड़े काउंसलरों, एआरटी मेडिकल ऑफिसरों तथा HIV/AIDS संक्रमण पर कार्य करने वाले सभी TiNGO प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने सभी TiNGO संगठनों से हाई-रिस्क पॉपुलेशन तक प्रभावी पहुँच बनाकर HIV टेस्टिंग एवं एआरटी लिंकज बढ़ाने का आग्रह किया।
वहीं, सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने NACP काउंसलरों को प्रभावी काउंसलिंग के साथ नए हॉट-स्पॉट तलाशने की सलाह दी।
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. मलिक ने HIV कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्मिकों से रोगियों के प्रति भेदभाव रहित व्यवहार अपनाने की अपील की।

समस्त कार्यक्रम का संचालन District Integrated Strategy for HIV/AIDS (DISHA) टीम के डॉ. श्वेता दीक्षित (CPM), डॉ. जयंत नंद जोशी (CSO) एवं अराधना श्रीवास्तव (DMDO) द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here