Home Uncategorized Breking News: डी.एफ.ओ की बड़ी कार्यवाही से वन विभाग में मचा हड़कंप

Breking News: डी.एफ.ओ की बड़ी कार्यवाही से वन विभाग में मचा हड़कंप

79
0

भ्रष्टाचार का तहलका की खबर पर एक्शन — सितारगंज में दो वन चौकियाँ बंद

सितारगंज। भ्रष्टाचार के खिलाफ “भ्रष्टाचार का तहलका” की खबर ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। चैनल पर लगातार प्रकाशित हो रही अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की खबरों के बाद डी.एफ.ओ. हिमांशु बांगड़ी ने निर्णायक एक्शन लेते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाली बाराकोली रेंज, सितारगंज क्षेत्र की दो वन चौकियों—कल्याणपुर वन उपज निकासी चौकी और नकुलिया गेट चौकी—को बंद कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, वर्षों से इन चौकियों पर अवैध वसूली का खेल चल रहा था। वाहनों से वन उपज जाँच के नाम पर अवैध उगाही के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब डीएफओ बांगड़ी के निर्देशों पर रेंजर ने दोनों चौकियों पर ताला जड़ दिया, जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

नकुलिया गेट को अब वन्यजीव रेस्क्यू सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में घायल या संकटग्रस्त वन्यजीवों को त्वरित सहायता मिलने में मदद मिलेगी।

इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही वाहन चालकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

पत्रकार एवं पर्यावरण प्रेमी बलदेव सिंह, जिन्होंने सबसे पहले इस घोटाले को उजागर किया था, ने कहा — “डीएफओ हिमांशु बांगड़ी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कदम उठाया है, वह सराहनीय और ऐतिहासिक है। यह साबित करता है कि अगर मीडिया ईमानदारी से आवाज उठाए, तो सिस्टम भी जागता है।”

👉 जल्द देखिए नए मुद्दे के साथ नए घोटाले के साथ बलदेव सिंह की स्पेशल रिपोर्ट…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here