भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल रुद्रपुर।
रुद्रपुर। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के निर्देशन में आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव श्री योगेंद्र कुमार सागर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जागरूकता रैली आवास विकास क्षेत्र से होते हुए गांधी पार्क रुद्रपुर तक निकाली गई।
रैली में सचिव श्री योगेंद्र सागर, एसीएमओ श्री हरेंद्र मलिक, स्वास्थ्य विभाग के स्वयं सेवक, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अधिकार मित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली के उपरांत सीएमओ कार्यालय भवन स्थित सभागार में एचआईवी/एड्स पर विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, भ्रांतियों के निराकरण तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, तथा NALSA हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी दी गई।
सचिव श्री योगेंद्र सागर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स से प्रभावित व्यक्तियों के मौलिक अधिकार पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और समाज में उनके प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव अस्वीकार्य है। उन्होंने समाज में सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण बनाने की अपील की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्वेता दीक्षित, अजीत श्रीवास्तव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. मिराज, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।









