Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा में बेख़ौफ़ दौड़ रहे बिना नम्बर–बिना परमिट ई-रिक्शा...

ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा में बेख़ौफ़ दौड़ रहे बिना नम्बर–बिना परमिट ई-रिक्शा व टेंपो, सड़क सुरक्षा खतरे में, परिवहन विभाग से सख़्त कार्रवाई की मांग

72
0

भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ नेटवर्क

किच्छा। शहर व ग्रामीण मार्गों पर बिना नम्बर प्लेट, बिना परमिट और क्षमता से अधिक सवारियों से भरे ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर टेम्पो दिनोंदिन सड़क सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि न तो इन वाहनों का सत्यापन है और न ही कोई पहचान, जिससे दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष व पत्रकार बलदेव सिंह ने इस अनियंत्रित सिस्टम के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) को एक विस्तृत पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि किच्छा क्षेत्र में यह बिना परमिट और बिना नम्बर का परिवहन जाल पूरी तरह से बेखौफ़ हो चुका है, जबकि यातायात नियमों का पालन लगभग न के बराबर है।

समिति द्वारा मांग की गई मुख्य कार्रवाइयों में शहर व ग्रामीण मार्गों पर बिना नम्बर प्लेट ई-रिक्शा व टेम्पो पर पूर्ण प्रतिबंध, क्षमता से अधिक सवारियों पर सख़्त रोक, किच्छा–बहेड़ी रूट पर बिना रूट परमिट चल रहे वाहनों की तत्काल बंदी, सभी चालकों का पुलिस सत्यापन और अनिवार्य ड्रेस कोड शामिल हैं।

इसके अलावा हर वाहन पर महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, एंबुलेंस, पुलिस आपातकालीन नम्बर, चालक का नाम, परमिट और रूट नम्बर लिखवाने की अनिवार्यता की मांग भी की गई है। साथ ही दुर्घटना रोकथाम के लिए थ्री व्हीलर में ड्राइवर सीट के दोनों ओर सुरक्षा डंडे लगाने का सुझाव दिया गया है।

समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के लागू होने से न केवल सड़क सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि शहर में अव्यवस्थित परिवहन पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। अब देखना यह है कि परिवहन विभाग इस गंभीर जनसमस्या पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here