सितारगंज : नकुलिया चौराहे पर वन चौकी बनी “वसूली चौकी”सी एम पोर्टल पर दर्ज हुई बड़ी शिकायत – शिकायत संख्या CMHL-092025-13-840436
रविन्द्र औलाख (संवाददाता, सितारगंज)
सितारगंज। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की बाराकोली रेंज, एक बार फिर भ्रष्टाचार के भंवर में फंसता दिख रहा है। सितारगंज शहर के नकुलिया चौराहे स्थित वन चौकी पर अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। यह शिकायत उत्तराखंड सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है, जिसकी शिकायत संख्या CMHL-092025-13-840436 है।
शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में साफ लिखा है कि 8 सितंबर 2025 को दोपहर 12:02 बजे चौकी पर खुलेआम वसूली का खेल चला। गाड़ियों की जांच के नाम पर हर ड्राइवर से 50 से 100 रुपये या तयशुदा रकम मांगी गई। ड्राइवर चौकी में घुसते ही हाथ में नकद निकालते हैं ताकि पेपर पर मोहर लग सके।
शिकायतकर्ता के आरोप…..
नकद में वसूली – कोई रसीद, कोई पावती नहीं।
पेपर जांच सिर्फ बहाना – असल मकसद हर वाहन से “फिक्स वसूली”।
उच्च अधिकारियों की मिलीभगत – जूनियर स्टाफ इतना बड़ा खेल अकेले नहीं खेल सकता।
वीडियो सबूत मौजूद – शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है।
शिकायतकर्ता ने कहा……..
चौकी का संचालन सिर्फ “उगाही चौकी” की तरह हो रहा है।
दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
जांच की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और सीएम पोर्टल पर अपलोड की जाए।
वन विभाग की छवि को धूमिल कर रहे ये कर्मचारी कब तक बेकाबू रहेंगे क्या मुख्यमंत्री कार्यालय इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेगा क्या भ्रष्टाचार की यह “मोहर माफिया चौकी” बंद होगी या बड़े अधिकारीयों की सरपरस्ती में यह खेल यूं ही चलता रहेगा?
अगर इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो यह साफ हो जाएगा कि वन चौकियां भ्रष्टाचार की मंडियां बन चुकी हैं और सत्ता संरक्षण में अवैध वसूली का धंधा खुलेआम चल रहा है।
👉 जल्द ही अन्य वन पोस्टों की भी पोल खुलेगी…
जंगल फॉर पोलखोल / भ्रष्टाचार की पोलखोल” इस पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखेगा और जनता तक जांच की प्रगति पहुँचाएगा।









