भ्रष्टाचार का तहलका, संवाददाता, किच्छा
किच्छा पुलभट्टा क्षेत्र एक बार फिर अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। भूविज्ञान एवं खनन विभाग में दर्ज गंभीर शिकायत CMHL-112025-13-894419 के माध्यम से किच्छा पुलभट्टा क्षेत्र गोला नदी में चल रहे खनन पर रोक लगाने की मांग
शिकायतकर्ता के अनुसार पुलभट्टा के पास सिरौली खुर्द, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के ठीक पीछे गौला नदी में दो-दो पोकलेन मशीनें लगाकर अवैध कच्चा पुल तैयार किया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर खनन की तैयारी चल रही है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि न तो किसी विभाग ने निर्माण की अनुमति दी है और न ही किसी प्रकार का कोई सरकारी ठेका जारी हुआ है।
सरकारी अनुमति के बिना “कच्चा पुल”—किसकी शह पर चल रहा है खेल
शिकायतकर्ता के अनुसार स्थल पर आधा दर्जन से अधिक डंपर, दो भारी पोकलेन मशीनें, और बाहरी राज्यों से आई अवैध खनन टीम
दिन-रात सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इस कच्चे पुल का मकसद नदी के अंदर तक प्रवेश कर भारी मात्रा में खनन करना है। सबसे बड़ा सवाल—जब सरकार ने कोई अनुमति नहीं दी, तो इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कैसे हो रहा है?
किच्छा तहसील में भी गौला नदी के अंदर दिन-रात पोकलेन मशीनों से खनन जारी है। पुलभट्टा रोड के गौला पुल से यह पूरा अवैध खेल साफ देखा जा सकता है, लेकिन रोकने वाला कोई नहीं।
स्थानीय ग्रामीणों में रोष है कि प्रशासन की चुप्पी ने खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद कर दिए हैं। लोगो का कहना है कि आने वाले समय में खतरा पैदा हो सकता है









