Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़: किच्छा में NH-74 पर बड़ा हादसा: ओवरलोड भूसी ट्रक ने...

ब्रेकिंग न्यूज़: किच्छा में NH-74 पर बड़ा हादसा: ओवरलोड भूसी ट्रक ने दो गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉलीया उड़ाईं, ट्रैक्टर बीच से दो टुकड़ों में — किच्छा में भूसी के ट्रकों का मौत का तांडव

328
0

किच्छा। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर शुक्रवार सुबह शंकर फॉर्म के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और लापरवाह परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी। भूसी से लदा एक ओवरलोड ट्रक जिसका नम्बर UP21 CT 1170 पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मार गया कि किच्छा की ओर जा रहे गन्ने से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रालिया और ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गए। टक्कर की रफ्तार का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में फट गया—अलग हुए पहिये और इंजन कई मीटर दूर जाकर गिरे।         

दोनों ट्रैक्टर चालकों को गंभीर चोटें, गन्ना सड़क पर बिखरा, हाईवे पर लम्बा जाम

धोराडाम क्षेत्र के दोनों ट्रैक्टर चालकों को हादसे में चोटें आईं। ट्रॉलीया पलटते ही गन्ना सड़क पर फैल गया और राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे पर कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर व ट्रालिया के गन्ने को हटाकर यातायात सुचारू कराने में जुटी रही।

लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई सिर्फ दिखावटी, हादसे का असली कारण पुलिस और परिवहन विभाग अधिकारीयों द्वारा ‘निगरानी की कमी’

दुर्घटना में घायल किसान ने बताया कि वह गन्ना लोड कर किच्छा शुगर मिल जा रहा था। शंकर फॉर्म के पास इंडियन आयल पम्प के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आया भूसी से भरा ओवरहाइट और ओवरलोड ट्रक अचानक ट्रेक्टर -ट्रॉलीयों में घुस गया, जिससे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलीयों का संतुलन बिगड़कर वे पलट गईं।

बलदेव सिंह ने आरोप लगाया कि NH-74 पर ओवरलोड ट्रकों का आतंक बढ़ा है लेकिन विभागीय कार्रवाई केवल कागज़ी खानापूर्ति बनकर रह गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

सवालों के घेरे में परिवहन विभाग व पुलिस की चेकिंग—क्या इसी ढिलाई का नतीजा है यह बड़ा हादसा लगातार बढ़ते हादसों ने पुलिस और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि हाईवे पर बिना चेकिंग के दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को रोकने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है।

लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति की मांग:

ओवरलोड ट्रकों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो।

NH-74 पर स्थाई चेकपोस्ट बने।

ओवरहाइट वाहनों की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी हो।

हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो व भूसी का ट्रक सीज हो।

यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि यदि विभाग ने लापरवाही नहीं रोकी तो NH-74 पर ऐसे हादसे आगे भी मौत का तांडव मचाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here