Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा अन्तर्गत ग्राम भंगा में खनन स्टॉक पर हड़कंप...

ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा अन्तर्गत ग्राम भंगा में खनन स्टॉक पर हड़कंप — ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किच्छा क्षेत्र में चल रहें खनन स्टॉक की जांच की मांग

71
0

पर्यावरण को भारी नुकसान, खेत बर्बाद — सड़कें टूट रही, बच्चों का स्कूल जाना दूभर

किच्छा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंगा में बने खनन स्टॉक को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।
लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर खनन स्टॉक की जाँच वे स्टॉक को आवादी क्षेत्र से तत्काल हटाने की मांग की है।
लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कुमायूं मंडल आयुक्त और जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर को भेजे गए पत्र में कहा कि आवादी क्षेत्र के बीच बनाए गए खनन स्टॉक से गांव का पर्यावरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

👉 *खेती और सड़कों पर असर — बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा*

पर्यावरण प्रेमीयों का कहना है कि लगातार आने-जाने वाले भारी डंपरों की वजह से सड़कों की हालत जर्जर हो गई है।
गांव की संकरी गलियों में डंपरों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ गई है।
धूल और मिट्टी उड़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना तक खतरनाक हो गया है।
कई परिवारों ने सांस की परेशानी और फसल को हुए नुकसान की शिकायत भी की है।

“ग्राम भंगा में आवादी क्षेत्र के बीच खनन स्टॉक बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
हम चाहते हैं कि इसे तुरंत हटाया जाए और गांव से गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाए।”

👉 *समिति अध्यक्षता ने दी चेतावनी — नहीं हटाया स्टॉक तो करेंगे आंदोलन*

समाज सेवीका ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर खनन स्टॉक को शीघ्र नहीं हटाया गया, तो जिले भर में फैले संस्था के कार्यकर्ता भंगा के लोगो के साथ मिलकर जिला खनन अधिकारी व जिलाधिकारी का घेराव कर आंदोलन करेंगे और आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आएगा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों डंपर गांव से गुजरते हैं, जिससे दिन-रात धूल का गुबार छाया रहता है।

👉 *आज शाम देखिए “भ्रष्टाचार का तहलका” की टीम ग्राम भंगा से ज़ीरो ग्राउंड रिपोर्ट………*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here