Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : सीनियरिटी को दरकिनार कर रंजन कुमार मिश्र को मिली...

ब्रेकिंग न्यूज़ : सीनियरिटी को दरकिनार कर रंजन कुमार मिश्र को मिली कमान, नए प्रमुख वन संरक्षक बने

413
0

BHRASHTACHAR KA TEHALKA NEWS। देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को विभाग का नया प्रमुख वन संरक्षक (HOF) नियुक्त कर दिया है। शासन सचिव सी. रविशंकर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।1993 बैच के अधिकारी मिश्र को स्तर-17 पर पदोन्नति देते हुए प्रभागीय वन संरक्षक (हॉफ) देहरादून के पद पर तैनाती दी गई है। आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रभावी होंगे। इसकी प्रति मुख्य सचिव, पर्यावरण मंत्रालय व वन निदेशालय समेत संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

समीर सिन्हा के रिटायर होने के बाद संभाली कमान

पूर्व हॉफ समीर सिन्हा, 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी, 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद 25 नवंबर को हुई डीपीसी में ही मिश्र के नाम पर मुहर लग चुकी थी। 1 दिसंबर से नए हॉफ की तैनाती को लेकर इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

वरिष्ठता पर फैसला, बीपी गुप्ता को नहीं मिली जिम्मेदारी

दिलचस्प बात यह है कि विभाग में इस समय सबसे वरिष्ठ अधिकारी बी.पी. गुप्ता (1992 बैच) हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें हॉफ नहीं बनाया। गुप्ता 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में माहभर की अवधि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई। सरकार ने दूसरे नंबर पर मौजूद 1993 बैच के रंजन कुमार मिश्र को कमान सौंपने का निर्णय लिया। फिलहाल बीपी गुप्ता के पास पीसीसीएफ प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन जूनियर अधिकारी को हॉफ बनाए जाने के बाद यह पदभार वापस लिए जाने की संभावना तय मानी जा रही है।

अब वन विभाग में नए बदलाव की तैयारी

अब तक रंजन कुमार मिश्र पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ की भूमिका संभाल रहे थे। उनके नई जिम्मेदारी संभालने के बाद इस महत्वपूर्ण पद पर भी नया अधिकारी नियुक्त किया जाएगा गौरतलब है कि रंजन कुमार मिश्र 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके बाद विभाग में सीनियरिटी के हिसाब से अगला नंबर 1994 बैच के कपिल लाल का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here