Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा से रुद्रपुर भूसी के ट्रक नहीं, मौत के...

ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा से रुद्रपुर भूसी के ट्रक नहीं, मौत के ट्रक चल रहे हैं हाईवे पर: आर. टी. ओं मौन

97
0

रिपोर्ट: बलदेव सिंह | भ्रष्टाचार का तहलका, न्यूज़।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा व रुद्रपुर क्षेत्र में हाईवे अब सफ़र नहीं, दुर्घटनाओं की प्रयोगशाला बन चुके हैं! सरकार सड़क सुरक्षा पर करोड़ों खर्च कर विज्ञापनों में दावे करती नज़र आती है, लेकिन हाईवे पर हक़ीक़त इससे बिल्कुल उलट है। किच्छा-रुद्रपुर हाईवे पर इन दिनों ओवर हाइट भूसी ट्रक, लोगों की जान के लिए ओवर हाईट भूस्सी के ट्रक खतरा बने हुए हैं।

भूस्सी के ट्रक से हवा में उड़ती जानलेवा, पीछे गिरती भूस्सी

इन ट्रकों के पीछे चलना किसी जलालत से कम नहीं। भूस्सी की लगातार बारिश से दोपहिया चालकों की आँखें, मुँह और कपड़े तक भर जाते हैं।

“भूसी के ट्रक नहीं, मौत के ट्रक चल रहे हैं हाईवे पर”

अधिक जानकारी हेतु वीडियो देखनें के लिए नीचे दिए गए क्लिक करें…….

यातायात नियमों को सीधी चुनौती – सिस्टम की नाक पर चल रहा ‘नो रूल्स शो’

परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन के पास व्हीकल एक्ट, प्रतिबंध, चालानी धाराएँ — सब कुछ है लेकिन कार्रवाई? “शून्य”

ओवरलोेड, ओवर हाइट,  बेतहाशा स्पीड, और ऊपर से भूसी उड़ने का खतरा यातायात नियम कहता है ऐसे वाहन चल ही नहीं सकते, मगर यह ट्रक ऐसे निकलते हैं मानो हाईवे इनकी निजी जागीर हो।

 “किसके संरक्षण में” – सबसे बड़ा सवाल

यूपी से एंट्री लेकर ये ट्रक किच्छा-रुद्रपुर होते हुए सिडकुल तक ऐसे पहुँच जाते हैं जैसे चेकपोस्ट, चौकी, थाने सब इनके सामने बौने हों।

👉  “ क्या मासिक वसूली” का खेल चल रहा है?

👉  या किसी बड़े संरक्षणदाता का हाथ है?

👉  या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?

ऊधम सिंह नगर में इस साल कई हादसे कर चुके हैं ये भूस्सी ट्रक

🔻 अचानक ब्रेक लगाने पर पलटने का सबसे बड़ा खतरा

🔻 रात में हाईवे की विज़िबिलिटी खत्म कर देते हैं

🔻 दाहिने से ओवरटेक करने में बड़ा जोखिम

पिछले महीनों में कई मामूली और दर्ज न की गई दुर्घटनाएँ इन्हीं के कारण हुई हैं, लेकिन विभाग आँकड़े छुपा देता है ताकि “इमेज खराब” न हो।

समाज सेवियों में आक्रोश – “कार्यवाही कब होंगी

👉 हाईवे पर चलने वाले लोग बरसों से परेशान हैं।

👉 सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध तेज़ हुआ है।

👉 सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव सिंह ने चेतावनी दी है कि —

“यदि हादसा हुआ तो जिम्मेदारों को छोड़ा नहीं जाएगा — भूसी ट्रक माफ़िया और विभाग दोनों दोषी माने जाएंगे जल्द ही हाईकोर्ट में जनहित में PIL भी दर्ज़ की जायगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here