Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार को...

ब्रेकिंग न्यूज़: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार को दी रफ्तार, रुद्रपुर-किच्छा-जसपुर में बैठकों का दौर

148
0

भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़।
रुद्रपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड इकाई द्वारा रुद्रपुर, किच्छा एवं जसपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के आपसी परिचय, संगठनात्मक मजबूती तथा विचारों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार स्थानीय मुद्दों पर मंथन कर रही है और जनता को प्रभावित करने वाली समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेकर उन्हें प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। संजीव शर्मा ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए स्थानीय नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा किच्छा से श्रीमती बेला मंगल सिंह को विधानसभा अध्यक्ष तथा श्रीमती लक्ष्मी चौधरी को सितारगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं श्री जयदेव पवार को रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जसपुर क्षेत्र के कंगनापुर गांव में भी एक बैठक आयोजित कर संगठन को विस्तार दिया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बिहार में पार्टी की अप्रत्याशित सफलता से कार्यकर्ता प्रेरित नजर आए और उत्तराखंड में भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव सी.पी. सिंह, जिला अध्यक्ष सरवन कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह चौहान, बलदेव सिंह, जिला सचिव उमेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here