रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार सुबह रुद्रपुर–रामपुर रोड स्थित संजय वन का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पर्यटन की दृष्टि से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जा रहे संजय वन में सुबह से ही पर्यटकों और छोटे बच्चों की चहल-पहल देख सांसद ने संतोष व्यक्त किया निरीक्षण के दौरान वन रेंजर रूप नारायण गौतम भी मौजूद रहे। उन्होंने सांसद अजय भट्ट को संजय वन में कराए जा रहे सौंदर्यकरण, पर्यटक सुविधाओं एवं अन्य वन विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुमाऊनी शैली में
बनाए जाने वाले संजय वन के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। सांसद ने बताया कि संजय वन का उद्घाटन शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सांसद ने संजय वन को और अधिक आकर्षक एवं विस्तारित करने की रणनीति पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बंद पड़े संजय वन को पुनः पर्यटकों के लिए खोलकर वृहद स्तर पर सौंदर्यकरण कराया गया है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। वर्तमान में लगभग 74 लाख रुपये की लागत से कुमाऊनी शैली में भव्य प्रवेश द्वार सहित
अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। सांसद अजय भट्ट ने बताया कि संजय वन के भीतर पर्यटकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन से भ्रमण की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक चौकी खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया है। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को संजय वन के चारों ओर लगी सोलर फेंसिंग की वोल्टेज बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि वन्य जीवों से पूरा क्षेत्र सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में संजय वन में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। सांसद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सचिव वन आर.के. सुधांशु से
दूरभाष पर वार्ता कर विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है। डीएफओ को भी मुख्य द्वार के कुमाऊनी शैली निर्माण सहित शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से संजय वन अत्यंत रमणीय स्थल है। यहां हाईटेक नर्सरी, वन्य जीव पार्क, नवग्रह पार्क एवं 12 राशियों के अनुरूप विकसित सुंदर पार्क पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, जिससे संजय वन में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।










Yo, 96clubpk is legit! Found some sweet deals and the interface is super easy to use. Give it a look 96clubpk.