Home Uncategorized जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत ग्राम बागवाला...

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत ग्राम बागवाला तहसील रुद्रपुर ऊ.सि.न में निर्माणाधीन 1872 ई.डब्लू.एस आवासों हेतु पंजीकृत लाभार्थियो की ऑनलाइन लाटरी

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत ग्राम बागवाला तहसील रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में निर्माणाधीन 1872 ई0डब्लू0एस0 आवासों हेतु पंजीकृत लाभार्थियो की ऑनलाइन लाटरी

रुद्रपुर। आज दिनांक 28.05.2025 को प्रातः 11 बजे से विकास भवन रुद्रपुर के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जय किशन उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, पंकज कुमार उपाध्याय, सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण,ऊ.सिं.न कैलाश डंगवाल, सहायक अभियन्ता, हेमन्त सिंह रावत, अवर अभियन्ता, विनीत कुमार, अवर अभियन्ता, विनीत कुमार शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उक्त लाॅटरी में लाभार्थियों को परियोजना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं व कार्य के फोटोग्राफ आदि प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रगति के सम्बंध में अवगत कराया गया। तत्पश्चात् लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु बैंक मैनेजर द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा ऋण लिये जाने हेतु कठिनाई उत्पन्न न हो, इस सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। भविष्य में उक्त स्थल पर विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत रखते हुए योजना के समीप स्थित प्राईमरी स्कूल को उच्चीकृत किये जाने हेतु सचिव द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को मौखिक रूप से वार्ता की गयी। उक्त लाॅटरी की पारदर्शिता बनाये रखने हेतु उपस्थित लाभार्थियों में से ही सर्वप्रथम लाॅटरी निकाली गयी। उक्त लाॅटरी में 173 लाभार्थियों को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर द्वारा भवन आवंटन पत्र निर्गत किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here