Home Uncategorized बिग ब्रेकिंग: आबादी वाले क्षेत्र में फलफूल रहा गोरखधंधा — छात्रों पर...

बिग ब्रेकिंग: आबादी वाले क्षेत्र में फलफूल रहा गोरखधंधा — छात्रों पर पड़ रहा गलत असर, इलाके में बढ़ा असंतोष

91
0

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गंदा खे

आबादी वाले क्षेत्र में फलफूल रहा गोरखधंधा — छात्रों पर पड़ रहा गलत असर, इलाके में बढ़ा असंतोष

रुद्रपुर।  सूत्रों के हवाले से जानकारी के मुताबिक बिगवाड़ा मंडी गेट के सामने घनी आबादी वाले इलाके में खुलेआम चल रहे तथाकथित स्पा सेंटर में देह व्यापार का काला कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। बाहरी दिखावे में आधुनिकता और आराम का दावा करने वाले ये सेंटर अब अवैध गतिविधियों के अड्डे बन चुके हैं। इस कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और क्षेत्र की छवि भी तेजी से बिगड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्पा सेंटरों में देर रात तक संदिग्ध आवाजाही रहती है। छात्र-छात्राओं और परिवारों के बीच इन सेंटरों की वजह से गलत माहौल बन रहा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

🛑 लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति ने खोला मोर्चा

लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री बी. सिंह ने इस पूरे मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा जिला अधिकारी, ऊधम सिंह नगर को ज्ञापन सौंपा जायेगा आवासीय क्षेत्र में चल रहे संदिग्ध स्पा सेंटरों को तुरंत बंद कराने की मांग की है।

“शहर की साख दांव पर, प्रशासन करे सख्त कार्रवाई”

श्री बी. सिंह ने कहा कि बिगबाड़ा की पहचान मेहनतकश और पढ़े-लिखे युवाओं की है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार जैसा गंदा धंधा कर रहे हैं। इससे शहर की साख पर बट्टा लग रहा है। प्रशासन को ऐसे सेंटरों पर छापेमारी कर इनके लाइसेंस निरस्त करने चाहिए।”

इलाके के कई अभिभावकों और महिलाओं ने भी इन सेंटरों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह के सेंटर को चलने की अनुमति आखिर दी कैसे गई? और अगर दी भी गई तो फिर इन पर निगरानी क्यों नहीं रखी जा रही? प्रशासन की यह चुप्पी अब सवालों के घेरे में है

👉 अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब जागता है और क्या इन स्पा सेंटरों पर शिकंजा कसने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं, या फिर यह गंदा धंधा यूं ही फलता-फूलता रहेगा।

कल देखिए भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ पर स्पेशल रिपोर्ट……..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here