Home Uncategorized बिग ब्रेकिंग: सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान का कब्ज़ा, स्कूल, पंचायत घर...

बिग ब्रेकिंग: सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान का कब्ज़ा, स्कूल, पंचायत घर और खेल मैदान तक हड़प गए

109
0

भोगपुर में खुला खेल, नोटिस के बाद भी प्रशासन मौन

जसपुर। सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब ग्राम प्रधान भी खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रही हैं। ग्राम सभा भोगपुर में पंचायत घर, स्कूल और खेल मैदान की जमीन तक हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है — और हैरानी की बात ये कि नोटिस के बावजूद कब्ज़ा आज तक नहीं हटा।

सूत्रों के मुताबिक, ग्राम प्रधान राजवीर कौर, उनके पति धर्मेंद्र सिंह और परिजन सलविंदर सिंह ने पंचायत घर (खसरा नं. 267, रकबा 0.0650 हेक्टेयर), युवक मंगल दल का खेल मैदान (खसरा नं. 268, रकबा 0.0650 हेक्टेयर) और स्कूल की जमीन (खसरा नं. 84, 87, 403, 455, कुल रकबा 0.968 हेक्टेयर) पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है।

शिक्षा विभाग ने कब्ज़ा हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया, लेकिन आज तक न तो कब्ज़ा हटा और न ही किसी पर कार्रवाई हुई। खेल मैदान, जो कभी बच्चों की हंसी-खुशी का केंद्र था, आज खाद के गड्ढों, मकानों और गंदगी से भर गया है।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की जमीन पर भी कुछ बाहरी लोगों ने अवैध डेरा डाल रखा है, और प्रशासन खामोश है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि—अतिक्रमण करने वाली ग्राम प्रधान का नामांकन कैसे स्वीकार हुआ? आपत्ति लगने के बावजूद चुनाव लड़ा और जीत भी गईं!

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि—

तुरंत सरकारी भूमि से कब्ज़ा हटाया जाए

दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज हो

और प्रशासनिक मिलीभगत की जांच कर जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई हो

 

अपने क्षेत्र की खबरें व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। 9761545666

भ्रष्टाचार का तहलका की टीम इस मामले पर नजर बनाए हुए है। अगली रिपोर्ट में खुलेंगे और भी राज़…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here