Home Uncategorized बड़ी ख़बर : रुद्रपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया...

बड़ी ख़बर : रुद्रपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व परिजनों का हुआ सम्मान, युवाओं से समाज निर्माण का आह्वान

रुद्रपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व परिजनों का हुआ सम्मान, युवाओं से समाज निर्माण का आह्वान

भ्रष्टाचार का तहलका संवाददाता, रुद्रपुर

रुद्रपुर। राष्ट्रीय पर्व 79वां स्वतंत्रता दिवस रुद्रपुर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने ध्वजारोहण किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संविधान एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिजनों को अंगवस्त्र व फूलमालाओं से सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, वीर नारी बूथा देवी, प्रीत कौर, अमरजीत सिंह, चन्द्रा सिंह, अमनजीत सिंह, रम्भा सिंह, विजय नाथ, शांति देवी, जीतेश राय, दलबीर सिंह, सोहरन सिंह, आनंद मणि, भगवान सिंह और हरविंदर सिंह शामिल रहे।

जिलाधिकारी भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमें अपने कर्मों से सार्थक करना होगा। उन्होंने युवाओं से समाज में रोल मॉडल बनने व देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम गरीब व जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ें।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने अपने विचार रखे। उमाशंकर नेगी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी — लता बिष्ट, डॉ. हरेन्द्र मलिक, डॉ. संजीव सरना, सीमा, अमरजीत बजाज, प्रीति चौपड़ा, पूजा नयाल, बृजेश गुप्ता, यशपाल सिंह राणा, राजेन्द्र सहित कई अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

क्रॉस कंट्री रेस में ओपन पुरुष वर्ग में सौरभ रावत प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय, पुष्कर चन्द्र तृतीय रहे। महिला वर्ग में अजरा बी पाशा प्रथम, दीपा द्वितीय, गुंजन तृतीय और अराध्या चौहान को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, एसडीएम मनीष बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here