Home इंटरनेशनल बड़ी ख़बर : घास काटते हुए चट्टानी मलवे की चपेट में आने...

बड़ी ख़बर : घास काटते हुए चट्टानी मलवे की चपेट में आने से महिला की मौत

घास काटते हुए चट्टानी मलवे की चपेट में आने से महिला की मौत

भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ नेटवर्क।

बड़कोट/उत्तरकाशी। गांव के जंगल में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे मलवे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई!बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बड़कोट थाना क्षेत्र के तुनाल्का गांव की महिलाएं गांव के जंगल में पालतू पशुओं के लिए घास काटने गई थी, दस बजे के लगभग घास लेने गई महिला श्रीमती लज्जा देवी पत्नी बालमिया लाल निवासी तुनालका उम्र 57 वर्ष के उपर अचानक से चट्टान/मलवा गिरने लगा जिससे वह मलवे के नीचे दब गई! मलवे के नीचे दबने से महिला की मौके पर मृत्यु ही गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here