Home Uncategorized बड़ी ख़बर : अंधेर नगरी चौपट राजा! तराई के जंगलों में करोड़ों...

बड़ी ख़बर : अंधेर नगरी चौपट राजा! तराई के जंगलों में करोड़ों का वानिकी घोटाले की आ रही बू….

काम हुआ 10 प्रतिशत ठेकेदार के खातों में पैसा ट्रांसफर — 70% कमीशनखोरी के खेल ने खोली सिस्टम की पोल

सूत्रों के हवाले से तराई केंद्रीय वन प्रभाग की कई रेंजों में वानिकी कार्यों के नाम पर चल रहे बड़े खेल का सनसनीखेज खुलासा 1 अप्रेल को सामने आएगा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, प्लॉट सफाई, प्लॉट जुताई आदि वानिकी कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी बिल पास कर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। कागज़ों में 100% कार्य पूर्ण दिखाया जा रहा है, लेकिन जब हकीकत जानने के लिए ज़मीन पर पड़ताल की गई, तो तस्वीर बेहद चौंकाने वाली निकली।

 जंगल की ज़मीनी हकीकत ने खोली पोल — सब कुछ कागज़ी खेल!

👉 प्लॉट सफाई अधूरी, कई जगह शुरू तक नहीं

👉 फ्लाविंग सिर्फ फाइलों में, ज़मीन पर गायब

👉 6 इंच गहरी जुताई का कहीं नामोनिशान नहीं

👉 सिर्फ हैरो चलाकर “काम पूरा” दिखाया गया

👉 मजदूरों की जगह JCB मशीनों से जल्दबाजी में की जा रही खानापूर्ति

👉 कई प्लॉट ऐसे जहाँ ज़मीन को छुआ तक नहीं गया

👉 फिर भी पूरा भुगतान पास!

👉 साफ है — काम कम, बिल फुल… और जेबें मालामाल!

👉 70% कमीशन का खेल — किसके इशारे पर..

हुज़ूर…विभागीय अधिकारियों और उनके चहेते ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरा घोटाला संचालित हो रहा है। चर्चा है कि काम पूरा होने से पहले ही ठेकेदारों के खातों में भुगतान कर दिया जाता है, जिसमें 70% तक कमीशन की सेटिंग बताई जा रही है। लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा इस पूरे मामले CBI जांच हो गई तो कई मगरमच्छ सलाखों के पीछे होंगे।

👉  उनकी प्रमुख मांगें: DFO का तत्काल ट्रांसफर हो DFO और रेंजरों की चल-अचल संपत्ति की आयकर विभाग और CBI से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जल्द ही समिति द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की भी तैयारी चल रही है

👉 बड़ा सवाल —आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? जब ज़मीन पर काम नहीं हुआ, तो बिल कैसे पास किए जा रहें है…किसके इशारे पर सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है?

👉 जल्द होगा बड़ा खुलासा! “भ्रष्टाचार का तहलका” की टीम जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और बड़े नामों का पर्दाफाश करेगी….

1 अप्रेल को खुलेंगे जंगल के राज भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी होंगे वेनकाब, हर घोटाले का हिसाब होगा….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here