Home इंटरनेशनल बड़ी ख़बर : हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया,...

बड़ी ख़बर : हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, महामंडलेश्वर गंगेश्वरानंद बापू ने किया गुरुतत्व का गुणगान

75
0

हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, महामंडलेश्वर गंगेश्वरानंद बापू ने किया गुरुतत्व का गुणगान

हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध धार्मिक संस्था अयोध्या धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष परम पूज्य 1008 महामंडलेश्वर गंगेश्वरानंद बापू जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

महामंडलेश्वर गंगेश्वरानंद बापू के चरणों में महंत राजकुमार दास, महंत रामदास, ओमकार बाबा कोठारी, युवा समाजसेवी रितेश गौड़, आदर्श दुबे सहित सैकड़ों शिष्यों और भक्तों ने उपस्थित होकर गुरु पूजन और आशीर्वचन प्राप्त किए। इस अवसर पर गंगेश्वरानंद बापू जी महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा,” गुरु का हर शब्द ज्ञान बढ़ाता है, अंधकार में प्रकाश देता है और सच्चा मार्ग दिखाकर जीवन को दिशा प्रदान करता है। गुरु के बिना ज्ञान अधूरा होता है, जैसे दीपक के बिना उजाला अधूरा होता है।”

उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब शिष्य अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण प्रकट करते हैं। इस दिन कई शिष्य गुरु दीक्षा मंत्र भी प्राप्त करते हैं, जिसे गुरु मंत्र कहा जाता है। यह मंत्र गुरु द्वारा शिष्य को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और ज्ञान के लिए प्रदान किया जाता है। पूरे आयोजन के दौरान भजन, कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति रस की धारा बहती रही। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी प्रेरणादायक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here