लालकुआं :वन विकास निगम डिपो गेट नम्बर 4 -5 से निकल रहें लकड़ी के ओवरलोड ट्रक, जनता की जान पर खतरा, यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां
लालकुआं वन विकास निगम डिपो गेट नम्बर 4-5 से निकलने वाले लकड़ी के ट्रक बड़े पैमाने पर ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये ट्रक न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गए हैं।
सड़कों पर इन ओवरलोड ट्रकों की तेज रफ्तार और भारी वजन के कारण दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
👉 अपने शहर की खबरें एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें : 9761545666









