Home इंटरनेशनल बड़ी ख़बर : देहरादून में ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग की नई शुरुआत आधुनिक...

बड़ी ख़बर : देहरादून में ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग की नई शुरुआत आधुनिक उत्तराखंड के विजन को जिला प्रशासन ने दिया धरातल पर रूप

89
0
देहरादून में ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग की नई शुरुआत आधुनिक उत्तराखंड के विजन को जिला प्रशासन ने दिया धरातल पर रूप

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आधुनिक उत्तराखंड के विजन को साकार करते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने राज्य की पहली ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग सुविधा का निर्माण कर उसे मूर्त रूप दिया है। यह सुविधा कोरोनेशन जिला चिकित्सालय, तिब्बती मार्केट, और परेड ग्राउंड में विकसित की गई है, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्थापित ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्टम का संचालन प्रारंभ हो चुका है। यहां अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वचालित रूप से पार्क हो रहे हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भू-स्तरीय पार्किंग में अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो रही है। ये पार्किंग व्यवस्थाएं छोटे स्थान में अधिकतम वाहनों की सुविधा प्रदान करने में सक्षम हैं। इनकी खास बात यह है कि इन्हें अन्य स्थानों पर भी आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है, जिससे शहर की जरूरतों के अनुसार लचीलापन बना रहता है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि पार्किंग संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, पार्किंग में किसी वाहन को क्षति पहुंचने की स्थिति में बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान की गई है। यह सुविधा न केवल सुरक्षित पार्किंग, बल्कि लोगों में विश्वास भी पैदा करेगी।

जिला प्रशासन ने इस प्रयोग को यातायात प्रबंधन का प्रभावी समाधान बताते हुए कहा है कि यह पहल भविष्य में अन्य स्थानों पर भी मल्टी लेवल ऑटोमेटिक पार्किंग विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन सुविधाओं से शहर में यातायात दबाव कम होगा, साथ ही जनसाधारण को पार्किंग की सुविधा भी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। तीनों पार्किंग स्थलों – कोरोनेशन, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड – का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द ही किया जाएगा। यह पहल स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की दिशा में एक ऐतिहासिक और तकनीकी उन्नति के रूप में देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here