Home Uncategorized बड़ी ख़बर : जिलाधिकारी के आदेश पर एनएच वालों ने की लीपापोती,...

बड़ी ख़बर : जिलाधिकारी के आदेश पर एनएच वालों ने की लीपापोती, ग्रामीणों में आक्रोश

जिलाधिकारी के आदेश पर एनएच वालों ने की लीपापोती, ग्रामीणों में आक्रोश

भ्रष्टाचार का तहलका: संवाददात।

नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा की गई लापरवाहीपूर्ण कार्यवाही से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। बरसात के मौसम में गांव के लिंक रोड पर केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई, जिससे हल्की रिमझिम बारिश में ही पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया। यह वही मार्ग है, जिससे होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर मोटा महादेव की ओर जाने वाले कई कांवरिये रास्ता भटक कर मोहनपुर पहुंचते हैं और फिर इसी लिंक रोड से होते हुए मोटा महादेव तक जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य केवल जिलाधिकारी के आदेश की औपचारिकता पूरी करने के लिए किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। जब इस संदर्भ में ठेकेदार प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा, “मुझे केवल मिट्टी डालने का आदेश मिला था, वही किया है। मैं तो ठेकेदार हूँ, जब भुगतान होगा तभी आगे का काम करूंगा। वहीं, गौरव चौहान ने भी मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा, “मुझे जैसा आदेश मिला, मैंने वैसा ही काम किया है। जब इस मुद्दे पर विनोद प्रभाकर से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कहा, “आप मुझे लिखित में शिकायत दे दीजिए।” जबकि ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा पहले ही लिखित में शिकायत दी जा चुकी है। ग्राम प्रधान मोहम्मद नासिर ने बताया, “मैंने (NHAI) अधिकारियों को अपने लेटरपैड पर लिखित में अवगत कराया था। साथ ही यह मुद्दा मैंने जिलाधिकारी महोदया के समक्ष मोटा महादेव पर आयोजित बैठक में भी उठाया था। इसके बावजूद आज तक कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।”
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश तक की अवहेलना कर रहे हैं। बरसात के चलते कीचड़ भरे इस मार्ग से राहगीरों का गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों राकेश कुमार, मुकेश अग्रवाल, अशोक कुमार, सोनू, पूर्व प्रधान इसरार, जसपाल सिंह, आदि समेत अनेक ग्रामीणों ने इस कार्य के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और मांग की कि इस मामले का जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए लिंक रोड का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित आवागमन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here