वन निगम से लकड़ी के ओवरहाइट ट्रक, जनता की जान पर खतरा, यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां
आपको बतादे कि नैनीताल जनपद में वन विकास निगम लालकुआं एवं कालादूंगी डिपो से निकलने वाले लकड़ी के ट्रक बड़े पैमाने पर ओवरहाइट होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये ट्रक न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गए हैं। सड़कों पर इन ओवरहाइट ट्रकों की तेज रफ्तार और भारी वजन के कारण दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है 
वन विकास निगम से निकल रही ओवरहाइट लकड़ी, दुर्घटनाओं को दे रही दावत
बिना रोकटोक गुजर रहे भारी-भरकम ट्रक, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल
बलदेव सिंह, भ्रष्टाचार का तहलका
हल्द्वानी। जब सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाने के लाख दावे करती है, तब वन विकास निगम के लालकुआं डिपो एवं कालादूंगी डिपो से प्रतिदिन ओवरहाइट लकड़ी से भरे ट्रक लगातार निकलना किसी कलंक से कम नहीं। तय सीमा से अधिक लकड़ी लादकर दौड़ते ये “चलते बम” कभी भी किसी मासूम की जान ले सकते हैं। दिन हो या रात, भारी-भरकम ट्रक बेखौफ हाईवे और ग्रामीण सड़कों से गुजरते हैं, कमजोर पुलों पर बोझ डालते हैं, मोड़ों पर खतरनाक झटके देते हैं। लेकिन… विभागीय अफसर जैसे आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं.………
जनता का दर्द
“ये ट्रक हमें रोज़ मौत के साये में जीने पर मजबूर कर देते हैं। अगर अफसर चाहें तो आज ही ये खेल बंद हो सकता है, लेकिन शायद किसी को आम लोगों की जान से ज्यादा… ओवरलोड का ‘लाभ’ प्यारा है।”
सवाल उठता है
क्यों खामोश हैं उच्चाधिकारी अधिकारी……
क्या यह चुप्पी महज़ लापरवाही है…….
या ऊपर तक पहुंचने वाले हिस्से का नशा……
जवाब जनता चाहती है — और तुरंत चाहती है।…..









