भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़।
लालकुआं। लालकुआं वन निगम डिपो नम्बर 4 से ओवरलोड लकड़ी के निकलने का मामला एक गंभीर चिंता का विषय है। यह न केवल अवैध है, बल्कि पर्यावरण और परिवहन व्यवस्था के लिए भी हानिकारक है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल अधिकारयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लालकुआं वन निगम डिपोन म्बर 4 से ओवरलोड लकड़ी का निकलना एक गंभीर समस्या है जिसके कई नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कानून के रखवाले ही उड़ा रहें कानून कि धज्जिया, ओवरलोड वाहन के अधिक वजन ले जाने के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचाता हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं, क्योंकि उनको नियंत्रण करना मुश्किल होता है, ओवरलोड वाहन परिवहन व्यवस्था में बाधा डालते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है, इसके लिए वन निगम के अधिकारी जिम्मेदार है।
👉 अपने आस पास की खबरें एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। 9761545666









