Home Uncategorized बड़ी ख़बर : रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर रीना गौतम का...

बड़ी ख़बर : रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर रीना गौतम का कब्ज़ा चौतरफा विकास के लिए एकजुट होकर करूंगी काम — रीना गौतम

111
0

रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर रीना गौतम का कब्ज़ा
चौतरफा विकास के लिए एकजुट होकर करूंगी काम — रीना गौतम

भ्रष्टाचार का तहलका, संवाददाता किच्छा

रुद्रपुर। कड़े मुकाबले के बाद रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी रीना गौतम ने शानदार जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को हुई मतगणना में बीडीसी सदस्यों के समर्थन से मिली जीत के ऐलान के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाइयां बांटी गईं, जुलूस निकाला गया और “राजेश शुक्ला जिंदाबाद, जीतेन्द्र गौतम जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस चुनाव को लेकर रुद्रपुर का सियासी माहौल शुरू से ही गर्माया हुआ था। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के करीबी माने जाने वाले जीतेन्द्र गौतम की पत्नी रीना गौतम को चुनावी मैदान में उतारकर खुद राजेश शुक्ला ने पूरी ताकत झोंक दी थी। इससे भाजपा के भीतर भी हलचल मच गई थी।

मतदान और मतगणना के बाद तस्वीर साफ हुई — रीना गौतम ने बहुमत के साथ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्ज़ा कर लिया। जीत के बाद उन्होंने समर्थकों और बीडीसी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं ब्लॉक के चौतरफा विकास के लिए वचनबद्ध हूं। सभी को साथ लेकर एकजुट होकर काम किया जाएगा।”

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “जो सच्चे होते हैं, उनकी जीत पक्की होती है और ईश्वर भी मेहरबान होता है।” उन्होंने इसे तरफा जीत बताते हुए कहा कि “रीना गौतम को हराने में जुटे लोगों के मंसूबे नाकाम हो गए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here