Home Uncategorized बड़ी ख़बर : ग्राम सभा दौलिया में आयोजित हुआ माधवी फाउंडेशन का...

बड़ी ख़बर : ग्राम सभा दौलिया में आयोजित हुआ माधवी फाउंडेशन का 70वां नेत्र चिकित्सा शिविर 60 से अधिक लोगों की हुई जांच, 19 चयनित मरीजों का होगा निःशुल्क मोतिया बिंद ऑपरेशन

173
0

ग्राम सभा दौलिया में आयोजित हुआ माधवी फाउंडेशन का 70वां नेत्र चिकित्सा शिविर 60 से अधिक लोगों की हुई जांच, 19 चयनित मरीजों का होगा निःशुल्क मोतिया बिंद ऑपरेशन

भ्रष्टाचार का तहलका : संवाददाता, हल्दूचौड़

हल्दूचौड़। माधवी फाउंडेशन द्वारा प्रभु नेत्रालय के सहयोग से ग्राम पंचायत दौलिया में मंगलवार को 70वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 60 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां और चश्मा नंबर उपलब्ध कराए।

🛑 माधवी फाउंडेशन का 70वां नेत्र शिविर

🛑 60+ ग्रामीणों की आंखों की जांच

🛑 दवाइयां व चश्मा निःशुल्क प्रदान

🛑 19 मरीजों का फेको विधि से ऑपरेशन तय

🛑 मरीजों को लाने-ले जाने व भोजन की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा

🛑 गणमान्य लोगों ने शिविर की सराहना  इस दौरान 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनका ऑपरेशन बुधवार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत फेको विधि (बिना टांका, बिना चीरा और बिना दर्द) से पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। मरीजों के अस्पताल तक आने-जाने की सुविधा, भोजन व ऑपरेशन उपरांत देखरेख की संपूर्ण व्यवस्था फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय द्वारा की जा रही है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, पूर्व प्रधान दीपा भट्ट, पूर्व युवक मंगल दल अध्यक्ष कैलाश भट्ट, विद्युत विभाग के भूतपूर्व जेई भुवन भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता भोला जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरिओम बैंक्वेट हाल के मालिक विनोद दुमका ने भी विशेष सहयोग दिया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को लेकर मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाई जाएं। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।”

शिविर में डॉ. अंकित गुप्ता और उनकी टीम की उपस्थिति ने ग्रामीणों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में पूजा जोशी, पुष्पा जोशी, करन भट्ट, जगत सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here