Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : संस्कृति और लोकपरंपरा का उत्सव: उत्तरायणी महोत्सव के प्रथम...

ब्रेकिंग न्यूज़ : संस्कृति और लोकपरंपरा का उत्सव: उत्तरायणी महोत्सव के प्रथम दिवस उमड़ा जनसैलाब

159
0

बलदेव सिंह की ख़ास रिपोर्ट।

किच्छा। उत्तरायणी महोत्सव 2026 का शुभारंभ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चीनी मिल किच्छा के खेल मैदान में दीप प्रज्वलन के साथ भव्य रूप से किया गया। सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना को समर्पित इस महोत्सव के प्रथम दिवस भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता की सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन स्थल उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

महोत्सव के आयोजन की पहल उमंग सांस्कृतिक समिति के युवाओं द्वारा की गई है, जो वर्षों से क्षेत्रीय जनता के सहयोग से इस आयोजन को निरंतर रचनात्मक और व्यापक स्वरूप प्रदान कर रही है। प्रथम दिवस विभिन्न विद्यालयों के छात्रों एवं स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजकों ने बताया कि बच्चों और युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी मंच की मोहताज नहीं होती, बस उसे अवसर की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम की सफलता में किच्छा शुगर कंपनी के प्रबंधन वर्ग, नगर पालिका परिषद किच्छा, पुलिस प्रशासन तथा समस्त क्षेत्रीय जनता और अतिथियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने उन सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया जो किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन हर वर्ष संस्था को विभिन्न रूपों में सहयोग प्रदान करते रहे हैं।

उमंग सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह टाकुली ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और मार्गदर्शन से ही उत्तरायणी महोत्सव निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कल देखिये विशेष कार्यक्रम

19 जनवरी 2026, सोमवार को उत्तरायणी महोत्सव में लोकसंस्कृति का विशेष रंग देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, जितेंद्र तोमक्याल, बेबी प्रियंका एवं पुष्कर महर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को लोकधुनों से सराबोर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here