किच्छा। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जिस नाम की सबसे ज़्यादा चर्चा है, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्ला ने जिस तरह से काम किया है, उसने उन्हें जनता की पहली पसंद बना दिया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक शुक्ला केवल वादों की राजनीति नहीं करते, बल्कि ज़मीनी स्तर पर उतरकर काम कराते हैं। यही वजह है कि आज आमजन की ज़ुबान पर एक ही बात है—
“विधायक हो तो शुक्ला जैसा।” चहुमुखी विकास की मिसाल
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाना, पेयजल योजनाओं को गति देना, बिजली आपूर्ति में सुधार, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण—ये सभी कार्य शुक्ला के चहुमुखी विकास मॉडल को दर्शाते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से लंबित पड़ी समस्याएं शुक्ला के कार्यकाल में तेजी से हल हुईं। चाहे गरीब की आवाज़ हो या किसान की समस्या, शुक्ला हर वर्ग के लिए सुलभ नेता के रूप में सामने आए हैं।
विधायक शुक्ला की सबसे बड़ी ताकत है जनता से सीधा संवाद। वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करते हैं। इसी वजह से जनता में उनके प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।









