प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण और निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश
भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ रूद्रपुर। कुमाऊँ मण्डल के आयुक्त एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति का जायजा लिया और नियमित क्षेत्र से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुराने मामलों और प्राप्त आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने ई-मानचित्र प्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही भवन मानचित्रों पर निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति और राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। आयुक्त रावत ने वर्तमान में चल रहे, प्रस्तावित और पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 17.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।
इसके उपरांत आयुक्त ने एनएच-87 डीडी चौक से त्रिशूल चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जन-शिकायतों का पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता पर समाधान किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेंद्र चौधरी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, अभय प्रताप सिंह, गौरव पाण्डेय, रविन्द्र जुआठा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्राधिकरण नरेन्द्र नवानी, जल संस्थान तरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।










Oi, saw 7gameswin advertised. Had a quick look, seems alright. Nothing spectacular, but worth a punt if you’re bored. Check it out for yourself: 7gameswin