Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़: ओवरलोडिंग व बेलगाम रफ्तार पर जिला प्रशासन का बड़ा वार,...

ब्रेकिंग न्यूज़: ओवरलोडिंग व बेलगाम रफ्तार पर जिला प्रशासन का बड़ा वार, स्कूल टाइम में भारी व खनन वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर सीधा सीज

36
0

रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में ओवरलोडिंग और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नकेल कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा है कि अब नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तय समय व रूट से बाहर चलने वाले वाहनों को सीधा सीज किया जाएगा, जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, एआरटीओ और सड़क महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी वाहनों और खनन वाहनों के लिए दो दिन के भीतर रूट तय कर उनका संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रातः स्कूल जाने के समय और छुट्टी के समय शहरों व कस्बों में भारी एवं खनन वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

👉 स्टोन क्रेशरों पर भी गिरेगी गाज

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो को जरूर देखें….

डीएम भदौरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी स्टोन क्रेशर से ओवरलोड खनिज वाहन निकलते पाए गए, तो उसकी जिम्मेदारी सीधे संबंधित क्रेशर संचालक की तय की जाएगी। सभी क्रेशर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित खनिज भार पर ही वाहनों की निकासी कराएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खनन क्षेत्रों से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंध के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि खनिज ढोने वाले वाहनों को ढककर चलाना अनिवार्य होगा, ताकि सड़कों पर रेता-बजरी न गिरे और दुर्घटनाओं की आशंका न बढ़े।

 👉 नशे में वाहन चलाने वालों पर सख़्ती

जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे चालकों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

👉 आज से ही अभियान शुरू : एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आज से ही ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारी वाहनों के लिए निर्धारित रूट बनाते हुए शहरों, कस्बों और हाईवे से जुड़ने वाली सड़कों पर बैरियर लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। साथ ही ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट जोन चिन्हित करने के आदेश भी दिए गए। एसएसपी ने कहा कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे पशुओं को सेल्टर होम में भेजा जाए।

 👉 उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए अहम फैसले

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार सहित जिले के सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अधिशासी अभियंता और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

👉 प्रशासन का साफ संदेश

अब सड़कें ओवरलोड और बेलगाम रफ्तार का अड्डा नहीं बनेंगी। नियम तोड़े गए तो कार्रवाई तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here