Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा बंडिया आबादी के बीच आधा दर्जन भारी वाहन,...

ब्रेकिंग न्यूज़ : किच्छा बंडिया आबादी के बीच आधा दर्जन भारी वाहन, हजारों जिंदगियों पर मंडराया खतरा

किच्छा। बंडिया अन्तर्गत बैराज से लगभग 300 मीटर की दुरी पर आबादी क्षेत्र के बेहद नजदीक हो रहा खनन आने वाले समय में भयंकर तबाही का कारण बन सकता है। करीब आधा दर्जन भारी वाहन, पोकलैंड और जेसीबी मशीनों द्वारा किए जा रहे इस खनन से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि गोला नदी का प्राकृतिक रूप भी बदला ज   रहा है जिसके कारण आने वाले समय में भारी जान-माल के नुकसान की आशंका भी गहराती जा रही है। खनन क्षेत्र के बिल्कुल समीप सैकड़ों परिवार निवासरत हैं, जहां हजारों लोग रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन समाप्त होने के बाद खननकर्ता तो चले जाएंगे, लेकिन पीछे डर, असुरक्षा और संभावित तबाही छोड़ जाएंगे। यदि समय रहते आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके परिणाम बेहद दुखद और भयावह हो सकते हैं।

 डैम से आधा किलोमीटर दायरे में खनन प्रतिबंधित होता है

गौरyतलब है कि गोला बैराज, बंडिया सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधीन आता है। जानकारों की मानें तो सुरक्षा की दृष्टि से बैराज से आधा किलोमीटर तक किसी भी प्रकार का खनन प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र में अधिक गहरे खड्डे होना बैराज की संरचना के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है, जिसका सीधा असर बंडिया सहित आसपास के आबादी क्षेत्रों पर पड़ सकता है। इसके बावजूद इतने संवेदनशील इलाके में आधा दर्जन पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से खनन होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 प्रशासन मौन, जनता में बढ़ता आक्रोश

  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी कई बार संबंधित विभागों तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र की सड़कों की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

 खनन के खिलाफ सौंपा जा सकता है ज्ञापन

चर्चाओं के अनुसार, किच्छा की जनता की सुरक्षा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जल्द ही इस मामले को लेकर सक्रिय हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बंडिया क्षेत्र में हो रहे खनन को रोकने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल एवं जिला खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा सकता है। क्या हादसे के बाद जागेगा प्रशासन, या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो बंडिया क्षेत्र में हो रहा यह खनन एक बड़ी आपदा का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी तय करना आसान नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here