Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़: भूसी और खनन के वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे, परिवहन...

ब्रेकिंग न्यूज़: भूसी और खनन के वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे, परिवहन विभाग की चेकिंग सिर्फ खानापूर्ति

140
0

सड़क सुरक्षा नियम नहीं — ‘पैसा’ चलता है! 

भूसी और खनन के वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे, परिवहन विभाग की चेकिंग सिर्फ खानापूर्ति

किच्छा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। “सड़क सुरक्षा नियम नहीं, पैसा चलता है” – यह जुमला परिवहन विभाग की कार्यशैली पर बिल्कुल सटीक बैठता है।

सूत्रों के मुताबिक, ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र पुलभट्टा में भूसी, लकड़ी और खनन से भरे भारी वाहन खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर न तो ओवरलोडिंग का डर है, न ही वैध परमिट की चिंता। कारण साफ है – मासिक एंट्री सिस्टम का खुला खेल! हर महीने तय रकम देकर ये वाहन बिना किसी रोकटोक के सड़कों पर फर्राटा भरते हैं।

सूत्रों के अनुसार, परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों और दलालों के गठजोड़ से यह गोरखधंधा चल रहा है। चेकिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। कई बार कार्रवाई के नाम पर कुछ फोटो खींचे जाते हैं, और फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

समाज सेवी लोगों का कहना है कि इन भारी वाहनों के कारण सड़कें टूट रही हैं, हादसों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन आर. टी. ओ. विभाग आँखें मूँदे बैठा है। “अगर कोई आम व्यक्ति गाड़ी लेकर निकले तो चालान और जुर्माना, लेकिन बड़े वाहन वालों के लिए सब माफ,” – एक ट्रक ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।

परिवहन विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि “कार्रवाई की जा रही है”, लेकिन ज़मीन पर हालात बताते हैं कि सब कुछ सिर्फ कागज़ों पर कार्रवाई है।

भ्रष्टाचार का तहलका की टीम ने जब इस मामले की पड़ताल की तो कई चौकाने वाले खुलासे सामने आए —

👉 कई स्थानों पर बिना परमिट के वाहन चल रहे हैं।

👉 विभागीय अधिकारी हर माह “एंट्री” तय कर नजरें फेर लेते हैं।

👉 सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर हादसों को न्योता दिया जा रहा है।

👉 अब सवाल उठता है — क्या उछाधिकारी कुम्भकरणी नींद से कब जागेंगे

क्या सरकार इस मासिक एंट्री घोटाले की जाँच कराएगी?

या फिर सड़क सुरक्षा के नाम पर ये गोरखधंधा ऐसे ही चलता रहेगा?

“सड़क सुरक्षा नहीं, वसूली सुरक्षा!” — यही है परिवहन विभाग का असली चेहरा।

(आज शाम देखिए बलदेव सिंह कि विशेष रिपोर्ट सिर्फ भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल में)

👉 Follow the BKT News & Media Agency Uttrakhand & Uttar Prdesh channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vaedi3s17En4x8SGYB3H

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here