Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : सुखी नदी में अवैध खनन का खेल – विभागीय...

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुखी नदी में अवैध खनन का खेल – विभागीय मिलीभगत से चल रहा मिट्टी भरान का धंध

86
0

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र के राजनगर स्थित सुखी नदी में इन दिनों खुलेआम अवैध खनन का खेल चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पिछले कई दिनों से जेसीबी और ट्रैक्टर- ट्रॉली के जरिए नदी से खनन कर मिट्टी की ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मिट्टी का इस्तेमाल आसपास हो रहे भरान कार्यों में किया जा रहा है

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। वरना बिना संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर खनन संभव ही नहीं। सवाल यह उठता है कि जब रोज़ाना ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनों की आवाजाही हो रही है तो संबंधित विभाग और प्रशासन की आंखें बंद क्यों हैं?

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की जेबें भरकर खनन माफिया बेखौफ होकर सुखी नदी की छाती चीर रहे हैं। नतीजा यह है कि नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

समाज सेवी संस्थाओ ने चेतावनी देते हैं कि यदि इस अवैध खनन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में सुखी नदी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है। वहीं मिट्टी भरान का यह काला खेल इलाके की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी गंभीर असर डाल सकता है।

स्थानीय जनता ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त माफिया और उनकी मदद करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

👉 कल देखी भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल पर लाइव रिपोर्टिंग अवैध खनन पर…….

 अपने क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें:9528171800

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here