सड़क हादसों, ओवरलोडिंग और नियमों की खुली धज्जियाँ उड़ने पर जनता का फूटा गुस्सा
ऊधम सिंह नगर। जिले में बढ़ते सड़क हादसों, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की लगातार अनदेखी के खिलाफ आज सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ए.डी.एम. ऊधम सिंह नगर एवं उपजिलाधिकारी किच्छा के माध्यम से उत्तराखंड परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले के ए.आर.टी.ओ. का तत्काल ट्रांसफर करने और सख्त, ईमानदार एवं तेज़-तर्रार अधिकारी की तैनाती की मांग की गई है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बीते दो वर्षों में किच्छा विधानसभा सहित पूरे जिले में दर्जनों सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन परिवहन विभाग की कार्रवाई कागज़ों तक ही सीमित है।ओ
ओवर लोडिंग, ओवरहाइट व डग्गामारी पर जीरो एक्शन
ज्ञापन में कहा गया कि —
ऊधम सिंह नगर के मार्गों पर ओवरहाइट व ओवरलोड डंपर, भूसा ट्रक, लकड़ी से भरे वाहन, खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक, थ्री व्हीलर व ई रिक्शा के लिए यातायात नियमावली से हट कर अलग नियम विभाग में, कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति

किच्छा–बहेड़ी व बहेड़ी से किच्छा रूट पर बिना परमिट थ्री-व्हीलर व ई-रिक्शा
खुलेआम दौड़ रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतें दर्ज होने और मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद न तो थाना-चौकियां और न ही आरटीओ चेकपोस्ट प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े वाहन बेखौफ होकर प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने सख्त कार्रवाई नहीं की और जल्द ही ए.आर.टी.ओ. का तबादला कर प्रभावी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई, तो किसी भी बड़े हादसे की स्थिति में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार बलदेव सिंह ने कहा कि….
जिले को ऐसे अधिकारी की जरूरत है जो नियमों को लागू करने में संकोच न करे और बिना दबाव के कार्रवाई करे।
ओवरलोडिंग और डग्गामारी की वजह से सड़कें मौत का जाल बन चुकी हैं। अब धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में बलदेव सिंह, दलीप अरोरा, राधेश्याम अरोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ का व्हाटशप ग्रुप ज्वाइन करें।
Follow the भ्रष्टाचार का तहलका पोलखोल न्यूज़ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaZ753I60eBW4cmaTG1Y









