Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : उधम सिंह नगर में ओवर-हाइट व ओवर-लोड वाहनों का...

ब्रेकिंग न्यूज़ : उधम सिंह नगर में ओवर-हाइट व ओवर-लोड वाहनों का आतंक, आयुक्त से शिकायत

172
0

भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़, ब्यूरो। रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर व सितारगंज तहसील अन्तर्गत ओवर-हाइट एवं ओवर-लोड वाहनों के बेलगाम संचालन को लेकर लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त से शिकायत की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरटीओ विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही न किए जाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम जनता को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।शिकायत के अनुसार उधम सिंह नगर की सितारगंज एवं रुद्रपुर तहसील क्षेत्रों में भूसी व बकास से भरे ट्रक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये वाहन न केवल तय क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे हैं, बल्कि अत्यधिक ऊँचाई के कारण सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। प्रतिदिन विशेषकर रात्रि के समय सैकड़ों ओवर-हाइट व ओवर-लोड ट्रकों की आवाजाही हो रही है, लेकिन परिवहन विभाग के सचल दल द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रुद्रपुर एवं सितारगंज क्षेत्रों में हाईवे पर नियमित चेकिंग का अभाव है। पिछले कई महीनों में ओवरलोडिंग के विरुद्ध किसी बड़ी कार्रवाई या भारी चालान की जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि इसी लापरवाही के चलते दर्जनों सड़क दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, जिनमें जनहानि और संपत्ति की क्षति हुई है।

आयुक्त से मांग की गई है कि उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर व सितारगंज तहसील क्षेत्रों में ओवर-हाइट एवं ओवर-लोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही परिवहन विभाग के सचल दल अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए, जनहित में वर्तमान तैनात अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर किया जाए।

शिकायतकर्ता ने यह भी अनुरोध किया है कि भविष्य में विभागीय कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और अनियंत्रित व ओवर-लोड वाहनों से होने वाले हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here