बलदेव सिंह: भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ चैनल। रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128वें एपिसोड को आज शहर में उत्साह के साथ सुना गया। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के बूथ संख्या-15 पर तपन मजूमदार के निवास में कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि मन की बात पूरे देश को जोड़ने वाला संवाद है जिसे नागरिक मनोयोग के साथ सुनते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में नवंबर माह के महत्व को रेखांकित करते हुए संविधान दिवस, वंदे मातरम के 150 वर्ष, अयोध्या राम मंदिर में धर्मध्वजा फहराए जाने और नौसेना में आईएनएस माहे के शामिल होने जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का उल्लेख किया।
चुघ ने कहा कि पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें देश ने 357 मिलियन टन उत्पादन कर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। खेल जगत में भारतीय बेटियों की विश्व कप जीत पर प्रधानमंत्री ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया। उन्होंने जेन-जी पीढ़ी के नवाचार, विशेषकर मंगल पर ड्रोन उड़ाने की कल्पनाशीलता को भी प्रेरणा का स्रोत बताया।
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, दक्षिण भारत, कर्नाटक और नागालैंड में हनी प्रोडक्शन में हो रहे नए रिकॉर्ड्स तथा उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र के तेजी से उभरते आयामों पर भी चर्चा की। काशी तमिल संगमम की महत्ता बताते हुए उन्होंने तमिल भाषा और संस्कृति प्रेमियों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण मंच कहा।
कार्यक्रम में पार्षद गोविंद राय, सरोराय, पंकज वेद, गणेश सरकार, सरोज राय, दीपक हालदार, निर्मल हालदार, सचिन सरकार, मधु सरकार, बनवाली शील, भुवन मजूमदार, प्रेम सरकार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायक बताया।










Just logged into fg777login and felt like sharing. The signup process was smooth, and I was playing in no time. Good selection of slots if that’s your thing! Give it a try fg777login!